Dainik Savera Times

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में घटना स्थल वाली जगह पहुंचे अमित शाह, कड़े शब्दों में कहा- भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा

श्रीनगर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सऊदी अरब से लौटने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की और पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति का जायजा लिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं।  मोदी को मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी। इस हमले से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है और विश्व के कई नेताओं ने इसकी निंदा की है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। हमले में कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो विदेशी नागरिक (एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से) भी थे। दो स्थानीय लोग भी मारे गए।

 

मारे गए 26 लोगों के शवों को बुधवार तड़के श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) लाया गया और फिर पुलिस नियंत्रण कक्ष ले जाया गया, जहां गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि स्वरूप उन पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

बैसरन मैदान पहुंचे अमित शाह
आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहलगाम में घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा से भारत लौट आए हैं। संभावना है कि वह आज जम्मू-कश्मीर जाएं।

अमित शाह ने आतंकी वारदात को लेकर कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ”भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” गृह मंत्री सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

 

Exit mobile version