Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vidoe : चुहिया, सुखी केली… मेरा एक ही मुक्का भारी पड़ेगा, PAK एक्ट्रेस ने कंगना रनौत को दी धमकी, फैंस ने दिया जवाब

May 12, 2025

Vidoe : चुहिया, सुखी केली… मेरा एक ही मुक्का भारी पड़ेगा, PAK एक्ट्रेस ने कंगना रनौत को दी धमकी, फैंस ने दिया जवाब

नेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के समय में सीजफायर के बाद सीमाओं पर स्थिति तो शांत हुई है, लेकिन डिप्लोमेटिक फ्रंट पर दोनों देशों के बीच तल्खियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं दोनों देशों के बीच होने वाले DGMO की बैठक का समय भी बदल गया है। वहीं इन राजनीतिक और कूटनीतिक तनावों पर बॉलीवुड सितारे भी अपनी राय रख रहे हैं। मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के समर्थन में लगातार बयान देने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने कंगना को धमकी दी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सेना और सरकार के समर्थन में आवाज

आपको बता दें कि मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत सरकार और सेना के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। कंगना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात की है और भारतीय सेना की तारीफ की है। कंगना का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान को सख्त जवाब दिया है और वह हमेशा अपनी सरकार और सेना के साथ खड़ी रहेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niche Lifestyle (@nichelifestyle)

PAK के लोगों को बुरा कहना महंगा पड़ेगा…

कंगना रनौत के समर्थन में लगातार बयान देने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने कंगना को धमकी दी है। मिशी ने एक वीडियो में कंगना को लेकर आपत्तिजनक बातें की हैं। उन्होंने कंगना को चेतावनी देते हुए कहा, “तुम पाकिस्तान के खिलाफ बोलने से पहले यह सोचना चाहिए कि हम लोग यहां हैं। पाकिस्तान के लोगों को बुरा कहना तुम्हें महंगा पड़ेगा।” मिशी खान ने कंगना को चुनौती दी कि अगर उन्होंने पाकिस्तान के बारे में फिर से बुरा कहा तो वे दुबई या लंदन में आकर उनका मुकाबला करेंगी।

भारतीय फैंस का मिशी खान को जवाब

वहीं मिशी खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और भारतीय फैंस कंगना के समर्थन में मिशी खान पर पलटवार कर रहे हैं। कई फैंस ने मिशी को जमकर लताड़ लगाई। एक शख्स ने लिखा, “असल चुहिया तो तुम हो, देश रो रहा है लेकिन तुम्हारी अकड़ नहीं जा रही।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “कंगना का एक हाथ पड़ेगा तो उड़ जाओगी, अपनी तुलना तो उससे मत करो।” कंगना के फैंस ने मिशी को लगातार जवाब देते हुए उनकी आलोचना की।

भारतीय सितारे PAK एक्टर्स को लताड़ रहे…

यह सिर्फ कंगना रनौत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई भारतीय सितारे पाकिस्तानी एक्टर्स को सोशल मीडिया पर लताड़ने में पीछे नहीं हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ऐलान किया कि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन के साथ काम नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें अपने देश से बहुत प्यार है। इसके अलावा, भारतीय टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने भी पाकिस्तानी सितारों को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें