Site icon Dainik Savera Times

PAK सेना प्रमुख आसिम मुनीर का प्रमोशन, फील्ड मार्शल बनाया गया; शहबाज सरकार ने दी मंजूरी

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शहबाज सरकार ने पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर का प्रमोशन किया है। आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। साथ ही पाकिस्तान वायुसेना प्रमुख जहीर अहमद का भी कार्यकाल बढ़ाया गया है। शहबाज सरकार की कैबिनेट ने फैसले को मंजूरी दी है।

बता दें कि, जनरल असीम मुनीर देश के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। यह पद पाकिस्तान सशस्त्र बलों में सबसे ऊंचा पद है। इससे पहले आयूब खान इस पद पर कार्यरत थे, उन्होंने साल 1959 से 1967 के बीच इस जिम्मेदारी को संभाला था।

कौन हैं आसिम मुनीर?
आसिम मुनीर पाकिस्तान के सेना के 11वें आर्मी चीफ हैं और साल 2022 से इस पद पर कार्यरत हैं। मुनीर ने 1986 में अपना सैन्य करियर शुरू किया था। उन्हें निशान-ए-इम्तियाज, हिलाल-ए- इम्तियाज और स्वोर्ड ऑफ ऑनर से नवाजा जा चुका है।

शुरुआती जीवन और पढ़ाई
आसिम मुनीर का जन्म रावलपिंडी में हुआ। उनके पिता एक मस्जिद में इमाम थे और मुनीर की शुरुआती पढ़ाई मदरसे में हुई। मुनीर के पास हाफ़िज़-ए-क़ुरान की डिग्री भी है, यानी उन्होंने पूरा कुरान याद किया हुआ है। वे धार्मिक रूप से काफी कट्टर माने जाते हैं।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान की आवाम को जीत का चूरन चटाने वाली शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर लगातार इस बात का दावा करते रहे हैं कि उनके अद्वितीय सैन्य नेतृत्व की वजह से उन्होंने भारत को झुकने पर मजबूर कर दिया, जबकि पाकिस्तान के खोखले दावों की पोल एक-एक कर भारत की सरकार ने खोल दी और पूरी दुनिया को सबूतों के साथ दिखाया कि कैसे पाकिस्तान की हालत भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई की वजह से पतली हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाते हुए तीन किशोर डूबे, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

Exit mobile version