Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: Pak U19 vs Aus U19; Semi-Final 2: पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप के फ़ाइनल में बनाई जगह

February 8, 2024

Breaking: Pak U19 vs Aus U19; Semi-Final 2: पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप के फ़ाइनल में बनाई जगह

बेनोनी: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान टीम 48.5 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अराफात मिन्हास और अज़ान अवैस ने 52-52 रनों की सबसे बड़ी पारियां खेलीं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्ट्रैकर ने सबसे ज़्यादा 6 विकेट अपने नाम किए। बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। कंगारू गेंदबाज़ों ने शानदार बॉलिंग कर कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही ठहराया।

उन्होंने पाक टीम को 200 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं करने दिया। मुकाबले में शुरू से लेकर आखिर तक ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स ने अपनी पकड़ बनाए रखी। बता दें कि टीम इंडिया पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना चुकी है. अब आज जीतने वाली टीम टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भारत के खिलाफ 11 फरवरी, रविवार को खेलेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत-पाक का फाइनल हो पाता है या नहीं।

अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। बेनोनी में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। वह कुल छठी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचा है। अब तक ऑस्ट्रेलिया को तीन बार खिताब जीतने में सफलता हासिल हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरी बार फाइनल मैच होगा। इससे पहले 2012 और 2018 में भारत उसे हरा चुका है। भारत के खाते में कुल पांच खिताब हैं।


दोनों टीमें इस प्रकार है:-
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन और कैलम विडलर।

पाकिस्तान अंडर-19 टीम : शमील हुसैन, शाहजेब खान, अजान अवैस, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, अहमद हसन, हारून अरशद,उबैद शाह, मोहम्मद जीशान और अली रजा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें