Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan : बलूचिस्तान में ईद मिलादुन्नबी के जूलूस के पास हुआ धमाका, DSP समेत 25 लाेगाें की मौत

September 29, 2023

Pakistan : बलूचिस्तान में ईद मिलादुन्नबी के जूलूस के पास हुआ धमाका, DSP समेत 25 लाेगाें की मौत

क्वेटाः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईद मिलादुन्नबी के जूलूस के पास हुए विस्फोट में DSP समेत कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना मस्तुंग जिले के मदीना मस्जिद के पास हुई। मस्तुंग के सहायक आयुक्त अत्ताहुल मुनीम ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट तब हुआ जब श्रद्धालु ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए एकत्र हो रहे थे। विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार का विस्फोट मस्तुंग जिले में सिलसिलेवार हमलों के मद्देनजर हुआ है। इस महीने की शुरुआत में हुए एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए थे। इससे एक सप्ताह पहले, लेवीज़ के एक अधिकारी को बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, जबकि वहां से गुजर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए थे।

मई में अज्ञात हमलावरों ने मस्तुंग के बाहरी इलाके किल्ली सौर करेज़ क्षेत्र में एक पोलियो टीकाकरण टीम को निशाना बनाया, जिसके चलते एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अक्टूबर 2022 में मस्तुंग के पहाड़ी इलाके में दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन लोग मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें