Site icon Dainik Savera Times

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान की ‘नापाक’ चाल!, सीमा पार आतंक का खेल शुरू, बन रहे नये हाईटेक लॉन्चिंग पैड

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जिन आतंकी लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया था, उन्हें वो फिर से बना में जुट गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि ऑपरेशन सिंदूर के पाकिस्तान में तहत तबाह किए गए आतंकी लांचिंग पैड और ट्रेनिंग सेंटर अब फिर से तैयार किए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान एक बार फिर भारत के खिलाफ आतंक की बड़ी साजिश रच रहा है। सेना द्वारा ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत जो आतंकी ट्रेनिंग सेंटर और लॉन्चिंग पैड तबाह किए गए थे, उन्हें अब फिर से तैयार किया जा रहा है। ये काम खास तौर पर पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में किया जा रहा है।

ISI और पाक सेना का सीधा समर्थन

रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, पाकिस्तानी सेना और सरकार खुद इन आतंकी गतिविधियों को समर्थन दे रही हैं। हाल ही में बहावलपुर में एक बड़ी मीटिंग हुई जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और TRF जैसे संगठनों के कमांडर शामिल हुए। इस बैठक में आतंकियों को फिर से तैयार करने और फंडिंग पर चर्चा हुई।

हाईटेक कैंप्स की तैयारी

अब आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए हाईटेक कैंप्स बनाए जा रहे हैं। इन कैंप्स में ड्रोन, थर्मल सेंसर, नाइट विजन कैमरे जैसे आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं ताकि भारत की निगरानी एजेंसियां इनका पता न लगा सकें। इन कैंपों की सुरक्षा पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड्स को दी गई है।

पाक की नई रणनीति: ज्यादा कैंप, कम आतंकी

इस बार आतंकियों ने रणनीति बदली है। अब एक कैंप में बहुत सारे आतंकियों को रखने की बजाय, छोटे-छोटे कई कैंप बनाए जा रहे हैं। हर कैंप में ज्यादा से ज्यादा 200 आतंकी रखे जाएंगे ताकि इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाए। ट्रेनिंग पूरी होते ही उन्हें सीमा की ओर भेजा जाएगा।

भारत ने भी बढ़ाई निगरानी

इस इनपुट के बाद भारत की सेना और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर निगरानी और तेज कर दी गई है। सैटेलाइट इमेजरी और ग्राउंड इंटेलिजेंस के जरिए इन दुबारा तैयार हो रहे ठिकानों पर नज़र रखी जा रही है।

बहावलपुर में आतंकी संगठनों के साथ हुई थी बड़ी बैठक 

सूत्रों के मुताबिक, बहावलपुर में एक अहम बैठक हुई जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के 200 से ज्यादा आतंकी,  लश्कर-ए-तैयबा और TRF के कमांडर,  ISI के बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। इसमें लॉन्चिंग पैड की बहाली, नई जगहों पर कैंप तैयार करना और आर्थिक मदद जुटाने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।

पाक सरकार ने बहाली के नाम पर आतंकी कैंपों को जारी किया फंड

पाकिस्तान सरकार और सेना इस साजिश का पूरा समर्थन कर रही हैं। जानकारी है कि पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक से जो पैसा मिला है, उसमें से एक बड़ा हिस्सा आतंकी संगठनों को फंडिंग देने में इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार ने मरकजों की बहाली के नाम पर आतंकी कैंपों को फंड देना शुरू कर दिया है।

तबाह किए गए लॉन्च पैड फिर से हो रहे तैयार

भारत ने पहले जिन लॉन्चिंग पैड्स को तबाह किया था, उन्हें अब फिर से खड़ा किया जा रहा है। इनमें शामिल हैं। लूनी, पुटवाल, भैरोनाथ, टीपू, मुमताज कॉम्प्लेक्स, जमील, अफजल शहीद पोस्ट, चपरार फॉरवर्ड व जंगलोरा पोस्ट आदि।

PoK के दुर्गम इलाकों में नए लॉन्चिंग पैड 

खुफिया सूत्रों के अनुसार, PoK के जिन इलाकों में पहले से ही कुछ लॉन्चिंग पैड थे, उनमें अब नए लॉन्चिंग कैंप भी बनाए जा रहे हैं। जैसे केल, सारडी, दुधनियाल, अथमुकम, लीपा, फॉरवर्ड, कहुटा, कोटली, मंधार, चमनकोट व जानकोटे आदि। इन इलाकों का चुनाव इसलिए किया गया है क्योंकि ये बहुत दुर्गम और घने जंगलों वाले इलाके हैं जहां निगरानी मुश्किल है।

 

Exit mobile version