Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ऑपरेशन सिंदूर केवल एक ट्रेलर था, पाकिस्तान की जमीन ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच में’, राजनाथ सिंह की चेतावनी

October 18, 2025

‘ऑपरेशन सिंदूर केवल एक ट्रेलर था, पाकिस्तान की जमीन ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच में’, राजनाथ सिंह की चेतावनी

नेशनल डेस्क: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (18 अक्टूबर) को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब पाकिस्तान की हर इंच जमीन ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच में है। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक ट्रेलर था, लेकिन इस ट्रेलर ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि भारत अपने दुश्मनों पर नियंत्रण रखता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस अब केवल एक हथियार नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी ताकत और स्वदेशी क्षमताओं का प्रतीक बन चुका है। यह सुपरसोनिक मिसाइल थलसेना, नौसेना और वायुसेना की रीढ़ बन चुकी है। इसकी गति, सटीकता और ताकत इसे विश्व की बेहतरीन मिसाइल सिस्टम में से एक बनाती है।

यह भी पढ़ें:  28 लाख दीपों से जगमगाएंगे सरयू के घाट, इतिहास रचने को तैयार राम नगरी

लखनऊ की भूमिका:

रक्षा मंत्री ने बताया कि लखनऊ अब केवल तहज़ीब का शहर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और उद्योगों का केंद्र बन गया है। यहां रक्षा उत्पादन केंद्र विकसित हो रहे हैं, जिनमें ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट भी शामिल है। इस यूनिट का उद्घाटन 11 मई 2025 को हुआ था, और अब महज पांच महीनों में पहली खेप लखनऊ से तैयार होकर डिलीवर की जा रही है।यह यूनिट करीब 200 एकड़ में बनी है, जिसकी लागत लगभग 380 करोड़ रुपये है। यहां सालाना करीब 100 मिसाइल सिस्टम बनाए जाएंगे, जो तीनों सेनाओं को उपलब्ध होंगे। साथ ही, इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

स्पेयर पार्ट्स सुरक्षा और उत्पादन:

राजनाथ सिंह ने स्पेयर पार्ट्स के देश में उत्पादन और सुरक्षा पर जोर दिया। अब भारत अपने छोटे-बड़े उद्योगों के माध्यम से मिसाइल के सभी जरूरी पुर्जे खुद बनाएगा, जिससे विदेशी सप्लायर पर निर्भरता खत्म होगी। इससे न केवल रक्षा उत्पादन मजबूत होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।

 

ब्रांड ब्रह्मोस और निर्यात:

उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस अब ‘Made in India’ का नारा भर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। फिलीपींस के साथ निर्यात का अनुबंध भी हुआ है और भविष्य में अन्य देशों के साथ तकनीकी सहयोग बढ़ेगा।

पाकिस्तान को चेतावनी:

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की हर इंच जमीन अब ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच में है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अपनी ताकत दिखाने में सक्षम है। इस प्रदर्शन ने देश और दुनिया में ब्रह्मोस मिसाइल पर विश्वास बढ़ाया है।

योगी आदित्यनाथ की तारीफ:

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की और कहा कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और तकनीकी विकास के नए मुकाम पर पहुंच चुका है। ब्रह्मोस की सफलता ने देशवासियों और वैज्ञानिकों में विश्वास बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मोस केवल एक रक्षा उपकरण नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इससे राज्य और केंद्र सरकार को वित्तीय लाभ होगा, जिससे सामाजिक योजनाओं में निवेश बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:
Video : बरनाला नगर कौंसिल ने अवैध कब्जे हटाए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें