Site icon Dainik Savera Times

Operation Sindoor में मारे गए PAK के इतने सैनिक… पाकिस्तान ने जारी किया लिस्ट

नेशनल डेस्क : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के तहत करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। इस एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान की आंतकवादी गतिविधियों के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित 11 आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया। भारत के हमलों में पाकिस्तान के 11 एयरबेस पूरी तरह से तबाह हो गए, और 40 से 45 पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत हो गई। भारतीय सेना ने इस सफलता की जानकारी 11 मई, 2025 को दी थी, जिससे पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व में हलचल मच गई। वहीं अब खुद पाकिस्तान ने भी 11 सैनिकों की मौत की पुष्टि की। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पाकिस्तान ने कबूला, मारे गए पाकिस्तानी सैनिक…

पहले पाकिस्तान ने भारतीय हमलों के बारे में चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब पाकिस्तान की सेना ने आखिरकार अपने 11 सैनिकों की मौत की पुष्टि की। पाकिस्तान के सेना के आधिकारिक बयान में इन सैनिकों के नाम सामने आए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से लांस नायक इकरामुल्ला, सिपाही मुहम्मद अदील अकबर, और स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ जैसे उच्च रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

पाकिस्तान की आर्मी बुरी तरह से तनाव में…

पाकिस्तान का झूठ उस वक्त और बेनकाब हो गया जब पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घायल सैनिकों से मिलने के दौरान पाकिस्तान के दावों को खोखला साबित कर दिया। मरियम नवाज ने अस्पताल में जाकर सैनिकों के उपचार के बारे में जानकारी ली, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान की सेना द्वारा दी गई सूचना को नकारते हुए यह सामने आया कि पाकिस्तान की आर्मी बुरी तरह से तनाव में है और झूठ बोलने की कोशिश कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकवादी

भारत की कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें IC 814 के अपहरण और पुलवामा विस्फोट में शामिल आतंकवादी भी शामिल थे, जैसे कि यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ, और मुदस्सिर अहमद। इन आतंकवादियों की मौत ने न केवल पाकिस्तान, बल्कि दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को बेहद गंभीरता से लागू कर रहा है।

मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के नाम

-लांस नायक इकरामुल्ला
-सिपाही मुहम्मद अदील अकबर
-स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ
-मुख्य तकनीशियन औरंगजेब
– वरिष्ठ तकनीशियन नजीब
-कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक
-वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर
-नायक अब्दुल रहमान
-लांस नायक दिलावर खान
-सिपाही निसार
-नाइक वकार ख़ालिद

ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा… PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरी कार्रवाई पर स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह केवल स्थगित किया गया है। इस बयान से यह साफ हो गया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान को हरकत में लाने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है।

 भारत कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा 

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को यह संदेश दिया है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से कभी पीछे नहीं हटेगा। पाकिस्तान के बयानों और हमलों के बावजूद भारतीय सेना ने अपनी तत्परता और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस ऑपरेशन ने दुनिया को यह भी दिखाया कि भारत अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी चुनौती का डटकर सामना करेगा।

Exit mobile version