Site icon Dainik Savera Times

Operation Sindoor के बाद भारत पर हमला करने के लिए एक-दो बार नहीं… पूरे 100 बार सोचेगा पाकिस्तान, ये है बड़ी मजबूरी

नेशनल डेस्क : पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है। लेकिन इस हमले में भारत ने न तो आम नागरिकों को और न ही पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया। भारत ने सिर्फ उन आतंकियों पर हमला किया जो भारतीय नागरिकों की हत्या में शामिल थे। वहीं अब अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करना चाहता है तो उसे एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 100 बार सोचना होगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया

इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने सीमापार गए बिना, आधुनिक मिसाइल तकनीक से आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। भारत की इस रणनीतिक कार्रवाई का उद्देश्य केवल आतंकवाद को जवाब देना था न कि युद्ध शुरू करना। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पूरी तरह पालन किया और आम नागरिकों या पाकिस्तानी सेना को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया।

क्या पाकिस्तान अब भारत पर पलटवार करेगा?

पाकिस्तान के सामने अब एक बड़ा सवाल खड़ा है अगर वह पलटवार करता है, तो किसे निशाना बनाएगा? भारत में न तो कोई आतंकी ठिकाना है और न ही पाकिस्तान के किसी दुश्मन को भारत ने शरण दी है। ऐसे में पाकिस्तान का कोई भी हमला आम नागरिकों या भारतीय सेना पर हो सकता है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का सीधा उल्लंघन होगा।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया

भारत ने ऑपरेशन करते समय निम्नलिखित मानवीय कानूनों का पूरी तरह से पालन किया।

-आम नागरिकों पर हमला नहीं किया गया।

-चिकित्सा और राहत सेवाओं में कोई बाधा नहीं पहुंचाई गई।

-हमला केवल आतंकवादियों के ठिकानों पर केंद्रित रहा।

यह भारत की नैतिक और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी का संकेत है।

पाकिस्तान के पास जवाबी हमला करने की मजबूरी क्यों नहीं है?

नवाज शरीफ की चेतावनी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से सलाह ली। नवाज शरीफ ने साफ कहा कि युद्ध से देश को भारी नुकसान होगा, इसलिए इससे बचना चाहिए। वहीं  पाकिस्तान की 9 मई को IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के साथ महत्वपूर्ण बैठक है। पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यदि वह युद्ध में उलझता है, तो IMF उसकी मदद रोक सकता है। भारत ने रणनीति के तहत हमला ठीक दो दिन पहले कर पाकिस्तान को कूटनीतिक दबाव में ला दिया है।

अंतरराष्ट्रीय समर्थन का अभाव

इस समय पाकिस्तान को अमेरिका, रूस या किसी अन्य बड़े देश का समर्थन प्राप्त नहीं है। खासकर आतंकवाद को लेकर वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की छवि पहले से खराब है। ऐसे में जवाबी कार्रवाई करना उसके लिए बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

भारत की चालाकी और संयम ने पाकिस्तान को घेरा

भारत ने न केवल आतंकवाद का जवाब दिया बल्कि ऐसा करते हुए किसी भी युद्ध की स्थिति से बचा। अंतरराष्ट्रीय नियमों और रणनीतिक सोच के जरिए भारत ने पाकिस्तान को चारों ओर से घेर लिया है अब पाकिस्तान के पास कोई सीधा और सुरक्षित विकल्प नहीं बचा।

Exit mobile version