Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी चैनल्स और सेलिब्रिटीज अकाउंट्स फिर से हुए एक्टिव, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए थे बंद

July 2, 2025

पाकिस्तानी चैनल्स और सेलिब्रिटीज अकाउंट्स फिर से हुए एक्टिव, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए थे बंद

नई दिल्ली: भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के न्यूज चैनल्स और वहां के कई मशहूर सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था।

अब खबर आ रही है कि ये बैन हटाए गए हैं और पाकिस्तानी चैनल्स और कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स फिर से एक्टिव हो गए हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बैन हटने के बाद कौन से अकाउंट्स फिर से दिखने लगे?
बुधवार को पाकिस्तान के कई फिल्म और टीवी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में फिर से दिखाई देने लगे हैं। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
-सबा कमर
-मावरा होकेन
-अहद रज़ा मीर
-हानिया आमिर
-युमना ज़ैदी
-दानिश तैमूर

ये सभी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा ब्लॉक कर दिया गया था। अब इन अकाउंट्स को फिर से भारत में देखा जा रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि इन पर से बैन हटा लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें