Site icon Dainik Savera Times

भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, LOC पर पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा

नेशनल डेस्क: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति LOC पार करके भारतीय सीमा में घुस आया था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह घटना भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को और बढ़ा सकती है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाक सीमा के पास एक और पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया था।


इसके अलावा, दो दिन पहले राजस्थान में भी सीमा पार से आए एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा गया था। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता और कड़ी कर दी है ताकि भविष्य में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति सीमा पार न कर सके।

आतंकी ठिकानों से 5 आईडी बरामद 
वहीं, पहलगाम आतंकी के हमले के बाद पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के मरहोट क्षेत्र में रविवार देर रात सुरक्षा बलों, सेना, पुलिस और एसओजी के साझा तलाशी अभियान के दौरान ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकानों से पांच आईईडी, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इस सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ठिकाना कब और किस आतंकी संगठन ने तैयार किया था।

Exit mobile version