Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी नेता भी कहते हैं कि काश मोदी उनके देश के नेता होते : CM Mohan Yadav

April 20, 2024

पाकिस्तानी नेता भी कहते हैं कि काश मोदी उनके देश के नेता होते : CM Mohan Yadav

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के नेता भी कहते हैं कि काश उनके देश में भी मोदी जैसा कोई नेता होता। उन्होंने साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा ‘‘बोए गए बीजों के कारण भारत का विभाजन’’ हुआ। यादव ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भी भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं क्योंकि पड़ोसी देश में अस्तित्व का संकट है।

उन्होंने कहा, कि (पूर्व प्रधानमंत्री) नवाज शरीफ समेत पाकिस्तान के नेता लगातार कह रहे हैं कि काश नरेन्द्र मोदी वहां (पाकिस्तान में) होते। अगर आप नेता हैं तो ऐसे नेता बनें कि आपका दुश्मन भी आपकी तारीफ करे। यह नेता (मोदी) हमें गौरवान्वित कर रहा है।’’ उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के माथे पर देश को भारत और पाकिस्तान में बांटने का कलंक है। यादव ने कहा, कि देश के विभाजन के समय कोई भाजपा या जनसंघ नहीं था। कांग्रेस द्वारा बोए गए बीज के कारण देश का विभाजन हुआ। आधा पंजाब वहां (पाकिस्तान में) चला गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के समय लोगों में डर पैदा किया। यादव ने कहा, कि जब अनुच्छेद 370 को हटाया जा रहा था, तब कांग्रेस ने कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो देश में खून की नदियां बहेंगी। खून की नदियां तभी बहेंगी, जब रगों में खून होगा। आपकी (कांग्रेस) रगों में पानी है। अनुच्छेद 370 का कलंक मिटाने पर देश जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग इतने खुश हैं कि पीओके के लोग भी भारत में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि पाकिस्तान में गुजारा करना मुश्किल है। होशंगाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें