Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचांग और शुभ मुहूर्त 7 नवंबर 2023

November 7, 2023

पंचांग और शुभ मुहूर्त 7 नवंबर 2023

शुभ मुहूर्त
ज्योतिष पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूर्ण रात्रि है। आसान शब्दों में कहें तो आज दशमी तिथि दिन भर है। वहीं, एकादशी तिथि पर रमा एकादशी है। इस शुभ अवसर पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

योग
आज कार्तिक माह की दशमी तिथि पर ब्रह्म और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इन योग में हनुमान जी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही इन योग में शुभ कार्य कर सकते हैं। ज्योतिष इन योग को शुभ मानते हैं। इन योग में खरीदारी भी कर सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 32 मिनट पर
चंद्रोदय- देर रात 01 बजकर 51 मिनट पर
चंद्रास्त- दोपहर 02 बजकर 23 मिनट पर

पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 52 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर 12 बजकर 26 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

अशुभ समय
राहु काल – दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 16 बजकर 10 मिनट तक
गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 01 बजकर 26 मिनट तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08 बजकर 48 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक
कंटक- सुबह 07 बजकर 20 मिनट से 08 बजकर 04 मिनट तक
यमघण्ट – सुबह 10 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक
कुलिक- दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 53 मिनट तक
कालवेला या अर्द्धयाम- सुबह 08 बजकर 48 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक
यमगण्ड- सुबह 09 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक
दिशा शूल – उत्तर

ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल
मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें