Site icon Dainik Savera Times

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टमाइंड की तलाश जारी

नई दिल्ली। संसद सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, छठे आरोपी की भी पहचान हो गई। पुलिस आरोपी ललित झा की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इधर, नए संसद की सूरक्षा में चूक मामले में अब नए-नए खुलासा हो रहे है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने डेढ़ साल पहले ही संसद में घुसपैठ का प्लान बना लिया था।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े थे। आरोपियों ने डेढ़ साल पहले संसद में घुसपैठ का प्लान बनाया था। ये सभी आरोपी पिछले साल मैसूर में मिले थे। इसके बाद सागर इसी साल जुलाई में लखनऊ से दिल्ली आया था, लेकिन, संसद भवन में एंट्री नहीं कर पाया था। ऐसे में आरोपियों ने फिर मीटिंग और फिर 10 दिसंबर को सभी आरोपी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे।

घटना वाले दिन सभी आरोपी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए, जहां सभी को कलर स्प्रे बांटा गया। दिल्ली पहुंचने से पहले ये सभी आरोपी गुरुग्राम में रुके थे। अभी तक पूरे मामले बारे पता नहीं चल पाया है कि ये योजना किस लिए बनाई गई थी। वहीं पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि फरार आरोपी ललित झा ही इस पूरे मामले में मास्टरमांइड है। झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version