Site icon Dainik Savera Times

Parliament Winter Session 2024 : शीतकालीन सत्र के 5वें दिन बैंकिंग, रेलवे और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विधेयक होंगे पेश

Parliament Winter Session 2024

Parliament Winter Session 2024

Parliament Winter Session 2024 : संसद सत्र में जारी गतिरोध के बीच संसद में शुक्रवार को कुछ अहम बिल पटल पर रखे जाएंगे। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चिकित्सा उपकरणों पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की 138वीं रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति: स्वास्थ्य और परिवार विभाग से संबंधित विनियमन और नियंत्रण के संबंध में एक बयान देंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955, बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1970 और बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1980 में संशोधन करने के लिए बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश करेंगी।

विधेयक को विचार और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे अधिनियम, 1989 में संशोधन करने के लिए रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश करेंगे। विधेयक को विचार और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा द्वारा एम्स रायपुर, जोधपुर और विजयपुर के चुनाव के लिए एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। वहीं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अजरुन मेघवाल 2 दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए सरकारी कामकाज के संबंध में वक्तव्य देंगे।

इसके अलावा, दोपहर 3.30 बजे से सायं 6 बजे तक निजी सदस्यों का विधायी कार्य किया जाएगा, जिसमें सांसद अपने विधेयक पेश करेंगे। राज्य सभा में भी गैर-सरकारी विधायी कार्य दोपहर 2 बजे से शाम को 4.30 बजे तक होंगे। आप सांसद संजय सिंह ने ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध ग्राफ‘ को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है।

मंत्री डॉ. एल. मुरुगन सोमवार 2 दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए सरकारी कामकाज के संबंध में उच्च सदन राज्यसभा में वक्तव्य देंगे। बता दें, 25 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है जो 20 दिसंबर तक चलेगा।

Exit mobile version