Site icon Dainik Savera Times

बलदेव महाजन की जगह हरियाणा के नए AG बने परविंदर सिंह चौहान

haryana new AG

हरियाणा :  हरियाणा सरकार ने परविंदर सिंह चौहान को राज्य का नया एडवोकेट जनरल AG नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार ने आर्डर जारी कर दिए हैं। चौहान की नियुक्ति वरिष्ठ एडवोकेट बलदेव महाजन के स्थान पर की गई है।

बलदेव महाजन की कार्यावधि खत्म

बता दें कि बलदेव महाजन, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी माने जाते थे, नवंबर 2014 में एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य किया और अब उनकी कार्यावधि समाप्त हो गई है।

परविंदर सिंह चौहान का प्रोफाइल

वहीं परविंदर सिंह चौहान एक वरिष्ठ और प्रतिष्ठित वकील हैं, जिनकी नई जिम्मेदारी राज्य के न्यायिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनकी नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा के न्यायिक मामलों में और अधिक पारदर्शिता और प्रभावशीलता देखने को मिलेगी।

Exit mobile version