Dainik Savera Times

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सर्दी के कारण दिसंबर से फरवरी तक कैंसिल रहेंगीं 22 यात्री ट्रेनें, देखें सूची

train canccale

Train Cancelled: पंजाब में उत्तर रेलवे ने आगामी सर्दी व कोहरे के दिनों में विभिन्न रूट पर अप डाउन की करीब 22 यात्री ट्रेनों को रद्द रखने की घोषणा की है। रद्द की गई ट्रेनें जम्मू, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए चलती हैं। सभी ट्रेनें उनकी राज्यों में अप डाउन के लिए बनाई गई थी। इसके अलावा चार यात्री ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त व 02 यात्री ट्रेनों के फेरों की संख्या कम करने की योजना है।

रेलवे विभाग ने यात्रियों को समय रहते सूचित करने के लिए रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची को सितंबर में ही जारी कर दिया है। इस सूची में अमृतसर व जम्मू से विभिन्न राज्यों को आने जाने वाली 7 जोड़ी प्रमुख यात्री ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से दिसंबर की छुटि्टयों में सफर पर निकलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्री अन्य ट्रेनों में टिकटें बुक करवा रहे हैं। इससे बाकी ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

Exit mobile version