Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को हो सकती है परेशानी, किसान 12 जिलों में रोकेंगे ट्रेनों के पहिए

January 28, 2023

कल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को हो सकती है परेशानी, किसान 12 जिलों में रोकेंगे ट्रेनों के पहिए

जालंधर: पंजाब में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह बहुत अहम खबर है। रविवार के दिन यानि कल अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे है यो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कल पंजाब में किसान ट्रेनों के पहिए जाम करने जा रहे हैं। किसान तीन घंटे के लिए पंजाब के विभिन्न रेलवे ट्रैक पर धरना लगाएंगे।

आपको बता दें कि 29 जनवरी को राज्य में 12 जिलों के 14 स्थानों पर 3 घंटे के लिए किसानों द्वारा ट्रेनें रोकी जाएंगी। जिसमें जालंधर और कपूरथला, जालंधर कैंट, अमृतसर देवीदासपुरा (जंडियाला गुरु), गुरदासपुर रेलवे स्टेशन, तरनतारन खडूर साहिब स्टेशन, पट्टी स्टेशन, तरनतारन रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर बटाला रेलवे स्टेशन, फिरोजपुर बस्ती टैंका वाली, गुर हर सराये, मोगा रेलवे स्टेशन, मुक्तसर मलोट रेलवे स्टेशन, फाजिल्का रेलवे स्टेशन, मानसा रेलवे स्टेशन, होशियारपुर टांडा रेलवे स्टेशन और लुधियाना रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें