Pawan Singh Apology: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक बड़े विवाद में फंसे हुए हैं। हाल ही में लखनऊ में हुए एक स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ मंच पर कुछ ऐसा करते हुए दिखाई दिए, जिससे लोग नाराज हो गए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता की आलोचना करने लगे। आइये जानते हैं क्या पूरा मामला…
पवन सिंह ने मांगी माफी
दो दिन बाद पवन सिंह ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी और अंजलि राघव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा “अंजलि जी, व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया। मुझे जब यह बात पता चली, तो बहुत बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था। इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो, तो मैं इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं।”

ये था पूरा मामला
यह घटना लखनऊ में एक स्टेज इवेंट के दौरान हुई थी। यह कार्यक्रम ‘सइयां सेवा करे’ गाने के प्रमोशन के लिए आयोजित किया गया था। वीडियो में देखा गया कि पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर को छूने की कोशिश की। शुरुआत में अंजलि ने इसे मजाक में टाल दिया, लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर कहा कि इस हरकत से वह बहुत आहत हुई हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि कैसे प्रतिक्रिया दें, लेकिन बाद में यह वाकया उन्हें बहुत बुरा लगा और वे भावुक हो गईं।
पवन सिंह ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
इस घटना से पहले पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा “एक कहावत है- जिस तन लागे सो तन, कोई न जाने पीर पराई।” इसका मतलब है कि केवल वही व्यक्ति दर्द समझ सकता है, जिसे वह दर्द महसूस हुआ हो।
View this post on Instagram
अंजलि राघव ने छोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री
अंजलि राघव ने हाल ही में हरियाणवी संगीत वीडियो में काम करने के लिए भी प्रसिद्धि पाई है। इस घटना के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वीडियो के वायरल होने के बाद वह बहुत तनाव में हैं। लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं कि उन्होंने मंच पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, थप्पड़ क्यों नहीं मारा, या कार्यक्रम में मुस्कुराते हुए क्यों दिखीं।