Pawan Singh News : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पवन सिंह ने तस्वीर शेयर कर कही ये बड़ी बात
तस्वीर के साथ लंबा कैप्शन लिखते हुए पवन सिंह ने कहा कि – “जातिवादी राजनीति करने वालों के दिल पर आज यह तस्वीर देखकर सांप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना है, वो कब तक एक-दूसरे से दूर रह सकते हैं।” उन्होंने आगे बताया कि उनकी मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा से भी हुई, जहाँ उन्हें आशीर्वाद मिला।
पीएम मोदी और नीतीश के सपनों का बिहार
पवन सिंह ने साफ कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनाने में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।
फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ पवन सिंह की तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा – “जिया हो भोजपुरिया राजा जी” वहीं दूसरे ने पवन सिंह को टीआरपी किंग कहा।
राजनीति में बड़ा रोल?
भोजपुरी फिल्मों से निकलकर राजनीति में दमदार एंट्री करने वाले पवन सिंह अब खुलकर कह रहे हैं कि वह जातिवादी राजनीति से दूरी बनाकर विकास की राजनीति करना चाहते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले समय में पवन सिंह बिहार की राजनीति में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

