Site icon Dainik Savera Times

पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के CM के रूप में शपथ ली

टानगर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से विधायक खांडू को राज्यपाल के टी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई।

खांडू के साथ 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की है।

Exit mobile version