Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली की जनता को चौतरफा विकास को समर्पित सरकार चाहिए: PM मोदी

January 5, 2025

दिल्ली की जनता को चौतरफा विकास को समर्पित सरकार चाहिए: PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि दिल्ली की जनता को चौतरफा विकास और जन कल्याण-इन दोनों कामों के लिए पूरी तरह समर्पित सरकार की आवश्यकता है। मोदी दिल्ली विधान सभा चुनाव की घोषणा से पहले राजधानी और एनसीआर से जुड़ी 12200 करोड़ रुपये की परियोनाओं का आज शिलान्यस अथवा उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा,‘‘दिल्ली की जनता-जनार्दन को अब राजधानी के चौतरफा विकास के साथ-साथ जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित सरकार चाहिए। उनके इसी संकल्प के बीच आज दोपहर बाद करीब एक बजे यहां के अपने परिवारजनों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।’’ मोदी आज अपराह्न दिल्ली के रोहिणी इलाके में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

मोदी ने सुबह एक्स पर एक और पोस्ट में कहा,‘‘दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज पहली बार जहां नमो भारत ट्रेन राजधानी में प्रवेश करेगी , वहीं दिल्ली दिल्ली मेट्रो के विस्तार सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का (मुझे) अवसर मिलेगा।’’ उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार दिल्ली में क्षेत्रीय आवागमन सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधान सभा के पंचवर्षीय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग अब अगले कुछ दिनों में घोषणा कर सकता है।

ये भी देखें : UP Elections 2027: इस लीडर के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव, नितिन नवीन का ऐलान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें