Site icon Dainik Savera Times

भीषण गर्मी से लाेगाें काे मिली राहत, मौसम विभाग ने इन जिलाें में बारिश का Orange Alert किया जारी

चंडीगढ़: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बुधवार शाम को पंजाब के कई शहरों में अचानक तापमान में बदलाव देखने को मिला। जिसके बाद लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, शनिवार से पंजाब में हालात सामान्य होने लगेंगे। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूप नगर को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने उपरोक्त चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पंजाब के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के आसपास था, 2 दिन के इस मौसम के बाद यह तापमान घटकर 40 डिग्री के आसपास आ जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ 7 जून तक सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में 7 जून तक रहेगा। 6 जून को 4 जिलों को छोड़कर पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट है।

7 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि इन इलाकों में 7 जून को भी बारिश हो सकती है। वहीं, 8 जून से पंजाब में मौसम सामान्य हो रहा है। मौसम विभाग ने भी लू या तूफान को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन तापमान एक बार फिर 44-45 डिग्री के आसपास पहुंचने लगेगा।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर – कल शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज यह तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की उम्मीद है।

जालंधर – बुधवार शाम का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज इसमें गिरावट आएगी और तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।

लुधियाना- कल का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि आज यह तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पटियाला- बुधवार शाम का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि आज यह तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

मोहाली- कल का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि आज यह तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

Exit mobile version