नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में C बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं। योगी ने कहा कि अरे लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे।
ममता सरकार कुछ नहीं कर रही: योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “बंगाल जल रहा है और ममता दीदी चुपचाप बैठी हैं। वे दंगाइयों को ‘शांति का दूत’ कहती हैं, जबकि ऐसे लोग केवल सख्त कार्रवाई से ही समझते हैं। योगी ने कहा कि इन दंगाइयों का इलाज डंडा ही है। ये लोग बातों से कहां मानने वाले हैं। पिछले एक हफ्ते से मुर्शिदाबाद में हिंसा हो रही है, लेकिन ममता सरकार कुछ नहीं कर रही।”
#WATCH | Hardoi: On violence in West Bengal, UP CM Yogi Adityanath says, “…Bengal is burning. The Chief Minister of the state is silent. She calls rioters ‘shantidoot’. Laaton ke bhoot baaton se kahan man’ne waale hain? But in the name of secularism, these people have given all… pic.twitter.com/kGZcGn9QKf
— ANI (@ANI) April 15, 2025
योगी आदित्यनाथ ने कलकत्ता हाईकोर्ट का भी धन्यवाद किया, जिसने हिंसा को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए यह जरूरी कदम था। सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि “दोनों पार्टियां मुर्शिदाबाद की हिंसा पर चुप हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”
वक्फ संशोधन अधिनियम की भी सराहना की
इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए वक्फ संशोधन अधिनियम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आभारी हैं कि उन्होंने वक्फ कानून में बदलाव करके गरीबों की जमीन की लूट को खत्म कर दिया। अब यह जमीन अस्पताल, स्कूल और गरीबों के घरों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।” बता दें कि मुर्शिदाबाद में हिंसा वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद भड़की। इस हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग घायल हुए हैं और कई जगहों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
#WATCH | Hardoi: UP CM Yogi Adityanath says, “We are thankful to PM Modi and HM Amit Shah who passed Waqf Amendment Bill and reined in the loot of property of the poor. Now, hospitals, houses for the poor, high-rise buildings, schools and Universities would be built on the land… pic.twitter.com/Bzf6AsyRX1
— ANI (@ANI) April 15, 2025
टीएमसी विरोध प्रदर्शनों को समर्थन दे रही
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया है कि वह इन विरोध प्रदर्शनों को समर्थन दे रही है। साथ ही,टीएमसी सांसद बापी हलदर के बयानों की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने वक्फ संपत्तियों के खिलाफ बोलने वालों को धमकी दी थी। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा है कि अब मुर्शिदाबाद में हालात सामान्य हैं। दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतिम सरकार ने बताया कि “इलाके में सीआरपीएफ, राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षाबल तैनात हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अफवाहों से दूर रहें और किसी भी परेशानी में पुलिस से संपर्क करें।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...