Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि आपदाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और भूस्खलन प्रभावित वायनाड के लोग राज्य और केंद्र सरकारों की ओर उम्मीद के साथ देख रहे हैं तथा उन्हें अब बहाने नहीं चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि वायनाड के लोगों को सम्मान के साथ अपने जीवन को पटरी पर लाने में सक्षम होने के लिए तत्काल मदद की आवश्यकता है। इससे एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
वायनाड की सांसद ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आपदाएं राजनीति का विषय नहीं होनी चाहिए। ऐसी आपदाओं के पीड़ितों के सहयोग के प्रयासों में मानवता और करुणा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, कि ‘वायनाड के लोग राज्य और केंद्र सरकारों की ओर आशा से देख रहे हैं, उन्हें बहाने नहीं चाहिए, उन्हें गरिमा के साथ अपने जीवन पटरी पर लाने में सक्षम होने के लिए तत्काल मदद की जरूरत है।’’ उनका कहना था कि जब सरकार में हर स्तर पर घावों को भरने और जीवन के पुर्निनर्माण के लिए मिलकर काम किया जाता है तो भारत मजबूत होता है।
Disasters should not be about politics. Efforts to support the victims of such disasters must prioritise humanity and compassion.
The people of Wayanad are looking towards the State and Central Governments with hope, they don’t need excuses, they need urgent help to be able to… pic.twitter.com/LY56TreGcg
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 6, 2024
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र और राज्य सरकार को आगे बढक़र वायनाड के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में ‘‘वायनाड में भूस्खलन और बाढ़ के लिए सहायता पर नोट’’ के स्क्रीनशॉट साझा किए। इस नोट में लिखा है, कि ‘केंद्र सरकार वायनाड के प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील है और राज्य सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से आगे बढ़ी है।’’ इसमें कहा गया है कि वायनाड में भूस्खलन आपदा के बाद प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए केंद्र के सहयोग की पहली किस्त 145.60 करोड़ रुपए 31 जुलाई, 2024 को और 145.60 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त एक अक्टूबर, 2024 को जारी की गई।

