Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों को तय करना होगा कि देश ‘वोट जिहाद’ से चलेगा या ‘राम राज्य’ से : PM Modi

May 7, 2024

लोगों को तय करना होगा कि देश ‘वोट जिहाद’ से चलेगा या ‘राम राज्य’ से : PM Modi

खरगोनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को यह तय करना होगा कि देश ‘वोट जिहाद’ से चलेगा या ‘राम राज्य’ से। मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उसकी मंशा बहुत खतरनाक है और वह उनके खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है। उन्होंने कहा, कि भारत इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है; आपको यह तय करना होगा कि देश वोट जिहाद से चलेगा या राम राज्य से।

पीएम मोदी ने कहा, कि विपक्ष के इंडी गठबंधन के सहयोगियों को जनता के भाग्य की चिंता नहीं है.. वे अपने परिवार को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जैसे ही उन्होंने विपक्ष के एजेंडे को उजागर किया है, विपक्ष ने उनके खिलाफ अपना पूरा गालियों का शब्दकोश खाली कर दिया है। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि आपके वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है, अनुच्छेद 370 (जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था) को हटा दिया है, एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया है और आपके वोट ने भारत में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

उन्होंने कहा, कि आपके वोट ने अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए 500 साल का प्रतीक्षा समाप्त कर दी।’’ पीएम मोदी ने कहा कि लोगों के प्रयासों से देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले दो घंटों में मतदान की गति पर भी संतोष व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें