Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ex CM Vijay Rupani Death : विमान हादसे में पूर्व CM Vijay Rupani का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

June 12, 2025

Ex CM Vijay Rupani Death : विमान हादसे में पूर्व CM Vijay Rupani का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी लंदन जा रहे थे। विजय रुपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं। उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है।

अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की क्रैश फ्लाइट में गुजरात पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित इस विमान में कुल 230 यात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे. यह एक बेहद भीषण विमान हादसा है। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। विमान एक रिहायशी इलाके में गिरता दिख रहा। इलाके में घरों की छत से टकराने के कुछ ही पल में आग का भीषण गोला उठता है पूरा आसमान धुआं से भर जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें