नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। टेकऑफ के दौरान एक प्राइवेट मिनी जेट रनवे पर अनियंत्रित होकर फिसल गया और पास की झाड़ियों में जाकर रुक गया। हादसे के समय विमान में एक उद्योगपति, उनके परिवार और अन्य अधिकारी सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हर घर में देंगे 1 सरकारी नौकरी’, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान
घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का विमान भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला था। विमान ने रनवे पर करीब 400 मीटर तक रफ्तार पकड़ी, लेकिन अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह रनवे से फिसलकर हवाई पट्टी की झाड़ियों में जा घुसा।
इस विमान में वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पद प्राइवेट लिमिटेड के DMD अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, बीपीओ अधिकारी राकेश टीकू, कैप्टन नसीब बामल और कैप्टन प्रतीक फर्नांडीज सवार थे। सभी को मामूली झटका लगा लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं आई।
यह भी पढ़ें: ‘CETA समझौते से व्यापार बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे’, कीर स्टार्मर से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी
कंपनी के उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट हेड मनीष कुमार पांडे के मुताबिक, विमान के पहिए में हवा कम थी, जिसकी जानकारी पायलट को पहले से थी, लेकिन इसके बावजूद विमान टेकऑफ के लिए ले जाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पायलट की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो सकता था।
फायर ब्रिगेड ने भी सवाल उठाए हैं। उन्हें 12 घंटे पहले सूचना नहीं दी गई थी, न ही ट्रेजरी फीस जमा की गई, लैंडिंग की सूचना भी सिर्फ आधे घंटे पहले दी गई थी। ये सभी बातें नियमों के खिलाफ हैं और जांच का विषय हैं। उद्योगपति अजय अरोड़ा ने बताया कि अब वे आगरा से फ्लाइट लेकर भोपाल रवाना होंगे। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...