इंटरनेशनल डेस्क : 17 फरवरी 2024 को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब जर्मनी की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी लुफ्थांसा की एक फ्लाइट में पायलट की तबीयत अचानक खराब हो गई। फ्लाइट फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से सेविल (स्पेन) जा रही थी और विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर था। इस दौरान फ्लाइट 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ती रही, हालांकि ऑटोपायलट सिस्टम ने विमान को सुरक्षित बनाए रखा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
को-पायलट की तबीयत बिगड़ी
आपको बता दें कि यह घटना लुफ्थांसा की A321 फ्लाइट के साथ घटी। फ्लाइट के कॉकपिट में उस समय केवल को-पायलट मौजूद था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। जब को-पायलट बेहोश हुआ, तब विमान के कप्तान कॉकपिट से बाहर वॉशरूम गए हुए थे।
ऑटोपायलट मोड में विमान
दरअसल, को-पायलट के बेहोश होने के बाद विमान ऑटोपायलट मोड में उड़ रहा था। इस मोड ने विमान को स्थिर और सुरक्षित रखा, जिससे विमान में सवार 199 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स को कोई खतरनाक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। विमान की कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग से पता चला कि स्थिति गंभीर थी, क्योंकि कॉकपिट में आपातकाल जैसी स्थिति थी।
कॉकपिट में घुसने की कोशिश
जब विमान के कॉकपिट से कोई जवाब नहीं मिल रहा था, तब एक एयर होस्टेस ने कोशिश की कि वह कॉकपिट में कॉल करके को-पायलट से बात कर सके, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद, कप्तान ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए सुरक्षा कोड का इस्तेमाल किया। पहले तो दरवाजा नहीं खुला, लेकिन फिर उन्होंने आपातकालीन ओवरराइड कोड का उपयोग किया, जिसके बाद दरवाजा खुल गया।
को-पायलट की हालत और इमरजेंसी लैंडिंग
कॉकपिट का दरवाजा खुलने से पहले को-पायलट को कुछ होश आया और उसने खुद दरवाजा खोल दिया। वह काफी बीमार हालत में था। इसके बाद कप्तान ने स्थिति को समझते हुए विमान को मैड्रिड में इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद, को-पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लुफ्थांसा की जांच
लुफ्थांसा ने इस घटना की जांच की है, लेकिन कंपनी ने इसके परिणामों का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ऑटोपायलट सिस्टम सक्रिय नहीं होता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। इस घटना ने कॉकपिट में केवल एक पायलट की मौजूदगी के जोखिम को उजागर किया है, जो किसी भी विमान के संचालन में बड़ी समस्या पैदा कर सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...