Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवा में जाेर-जाेर से हिलता रहा प्लेन…मौत के खौफ से अटकी यात्रियों की जान, देखें Live

August 31, 2024

हवा में जाेर-जाेर से हिलता रहा प्लेन…मौत के खौफ से अटकी यात्रियों की जान, देखें Live

जापान : आजकल हर कई लाेग टाइम बचाने के चक्कर में प्लेन से सफर करने काे पहल देता हैं। एक ताे प्लेन में सफर करने से आप आपनी मंजिल पर जल्दी पहुंच जाते हाे, दूसरा प्लेन से सफर करना सुरक्षित माना जाता हैं, लेकिन कई बार प्लेन से सफर करना आपकी जान काे भी खतरे में डाल सकता हैं, जी हां एक ऐसा ही वीडियाे इनदिनाें साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा हैं, जिसमें एक प्लेन जोरदार तरीके से हिल रहा हैं, जिससे सभी यात्रियों की जान अटकी हुई थी।

आपकाे बता दें, ये वीडियाे जापान के फुकुओका एयरपोर्ट का हैं, जहां पर लैंडिंग के दौरान प्लेन तेज हवाओं के कारण जाेर-जाेर से हिलने लगा, जिस कारण प्लेन में बैठी सभी यात्रियों की जान अटक गई। इस वीडियाे काे अभी तक 1.2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका हैं, और ये वीडियाे तेजी से वायरल हाे रहा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daily Mail (@dailymail)

जापान में इन दिनाें शानशान तूफान ने कहर मचाया हुआ हैं, जिसकारण तेज हवाएं चल रही हैं। आपकाे बता दें, ये वीडिया डेलीमेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पाेस्ट में लिखा हैं, कि ये वीडियाे जेजू एयर की उड़ान संख्या 1408 को क्यूशू द्वीप का हैं, जहां पर तूफान शानशान ने दस्तक दी हुई, तेज हवाओं के बीच डगमगाते हुए क्यूशू द्वीप के फुकुओका हवाई अड्डे पर प्लेन काे आते देखा गया।

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने फ्लाइट में यात्रियों की सुरक्षा की कामना करने लगें। किसी ने लिखा हैं, कि अंदर बैठे लाेगाें का क्या हाल हाे रहा हाेगा। बता दें, इनदिनाें जापान में शानशान तूफान ने भारी तबाही मचाई हुई हैं, जिसकारण तेज हवाएं चल रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें