PM kisan 20th Installment today: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 को आ सकती है। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोतिहारी दौरा तय था, जहां वे एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त को जून में जारी किया जाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जो सिर्फ किसानों के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत हर पात्र किसान को साल में 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसे तीन किस्तों में दिए जाते हैं – हर चार महीने पर 2000 रुपये।
किसे मिलता है इस योजना का फायदा?
अगर आप एक किसान हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको हर साल 6000 रुपये सीधे आपके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसके लिए आपको योजना में रजिस्ट्रेशन कराना होता है और आपकी जमीन का रिकॉर्ड सरकार के पास होना चाहिए।

क्या आज किस्त आई?
– 18 जुलाई को 20वीं किस्त जारी नहीं की गई है। अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि यह किस्त कब आएगी।
अब किस्त कब आएगी?
अभी तक कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार एक तारीख घोषित कर सकती है। जैसे पहले की किस्तों में होता आया है, वैसे ही एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 20वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं।
अब तक कितनी किस्तें जारी हुई हैं?
अब तक पीएम किसान योजना के तहत 19 किस्तें दी जा चुकी हैं। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को दी गई थी, जिसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को 2000-2000 रुपये उनके बैंक खातों में भेजे गए थे।
ध्यान रखने वाली बात
-अगर आपने अभी तक इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द करा लें।
-पात्र किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
-अपने ई-केवाईसी और बैंक डिटेल्स को अपडेट रखना जरूरी है।

ऐसे चेक करें 20वीं किस्त का स्टेटस
-सबसे पहले आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर जाएं।
-उसके बाद वहां पर होम पेज दिख रहे Beneficiary Status ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
-फिर उसके बाद जब आपका फॉर्म खुल जाए तो वहां पर आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर में से कोई एक डालना होगा।
-वहीं पर कैप्चा कोड का ऑप्शन आएगा, जिसे आपको फिल करना होगा।
-कैप्चा डालने के बाद, सारी जानकारी भरने के बाद Get Data बटन पर क्लिक करें।
-फिर आपको आपकी 20वीं किस्त सहित सभी किस्तों की जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां आप यह भी देख सकेंगे कि आपकी किस्त कितनी राशि की है और कब ट्रांसफर हुई है।