Site icon Dainik Savera Times

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी का अयोध्या में धर्मपथ व रामपथ पर रोड शो, पीएम पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं अवधवासी

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वो महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने फूलमाला पहनाकर किया। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो कर रहे हैं। पीएम मोदी एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 से हाईवे पर निकले। हाईवे के किनारे पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत हो रहा है। लोग पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। कार से बाहर होकर हाथ हिलाकर पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।

Exit mobile version