Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी व CM योगी ने नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को किया प्रणाम

नई दिल्ली। नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री की प्रार्थना की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर मां सिद्धिदात्री की स्तुति करते हुए लिखा, ‘नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि नमन। उनकी कृपा से सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद मिले। मां सिद्धिदात्री की यह स्तुति आप सभी के लिए..‘

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ‘सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ जगज्जननी मां दुर्गा की नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो। जय मां सिद्धिदात्री!‘

 

मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक हैं, जो विशेष रूप से सिद्धि, सुख, और सफलता की देवी मानी जाती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तजन मां से अपनी इच्छाओं की पूर्ति और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

ये भी पढ़ें- तनाव का असर नर्वस सिस्टम पर पड़ सकता है भारी, जानें योगासन कैसे दिलाता है राहत

Exit mobile version