Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने सिख नव वर्ष की शुरुआत पर दी बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिख नववर्ष की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी और कामना की कि सिख गुरुओं की शिक्षा का प्रकाश पूरे विश्व को जगमग करता रहे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘सिख नव वर्ष की शुरुआत पर शुभकामनाएं। वाहेगुरु की असीम कृपा से सभी का कल्याण हो। गुरु साहिबों का ज्ञान और उनका मार्गदर्शन हमारे समाज को जगमग करता रहे।’’

सिख सम्प्रदाय नानकशाही कैलेन्डर का अनुसरण करता है। सिख नव वर्ष एवं चैत माह संक्रान्ति पर्व को सिख समुदाय के लोग बेहद श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

Exit mobile version