Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahakumbh 2025 : जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है… महाकुंभ में भगदड़ के बाद PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

January 29, 2025

Mahakumbh 2025 : जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है… महाकुंभ में भगदड़ के बाद PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

उत्तर प्रदेश : मौनी अमावस्या को लेकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लोग अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आ रहे है। वहीं आज सुबह बुधवार को अचानक से भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। प्रशासन के द्वारा सभी घायलों का इलाज अस्पतालों में करवाया जा रहा है। महाकुंभ में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है।

दरअसल, पीएम मोदी ने ट्वीट कर बोला कि जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद में जुटा है। मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हूं।”

रेल मंत्री से भी पीएम मोदी ने की बात 

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात की। पीएम मोदी ने महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से प्रयागराज से निकालने के लिए रेलवे की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

रेल मंत्री की रिपोर्ट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को बताया कि आज 360 से अधिक ट्रेनें प्रयागराज से चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हर 4 मिनट में एक ट्रेन चल रही है। साथ ही, रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए RPF और GRP के जवान तैनात किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कलर कोड के हिसाब से स्टेशन पर एंट्री की व्यवस्था की है।

स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन सतर्क

प्रशासन ने महाकुंभ में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। भगदड़ के बाद घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है और हर संभव मदद दी जा रही है। प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से घाटों से वापस लौटने की अपील कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें