नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी का नारी शक्ति ने सिंदूर स्वागत किया है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश में पहला दौरा है। कार्यक्रम के सारे सूत्र यानी सुरक्षा से लेकर प्रबंधन तक महिलाओं के हाथों में हैं। पीएम मोदी ने कई बड़ी योजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने स्मारक में एक डाक टिकट भी जारी किया है। पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई को लेकर कहा, “देवी अहिल्याबाई की सोच जनसेवा की थी। वह देश की विरासत की सरंक्षक थी। देवी अहिल्याबाई के काम की आज भी चर्चा होती है।”
मध्य प्रदेश के भोपाल में आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। https://t.co/IHWiqMsese
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2025
PM बोले, ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।

