Site icon Dainik Savera Times

PM MODI की आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में करेंगे चुनाव रैली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम सबसे पहले मध्यप्रदेश के मुरैना में एसएएफ ग्राउंड में ‘विजय संकल्प रैली‘ को संबोधित करेंगे। दोपहर उनका उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा की संयुक्त महा जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

इसके बाद वह लोकसभा आंवला के सैनिक पड़ाव आलमपुर जाफराबाद, देवचरा में प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में बदायूं और आंवला लोकसभा की संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पीएम शाम को शाहजहांपुर में प्रस्तावित विशाल जनसभा के लिए बरेली मोड़ स्थित मोदी ग्राउण्ड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version