इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके विदेशी दौरे के दौरान साइप्रस देश में वहां का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से सम्मानित कर साइप्रस की राजधानी निकोसिया में राष्ट्रपति भवन में दिया गया।
साइप्रस के राष्ट्रपति ने किया पीएम मोदी का स्वागत
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने खुद पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस खास सम्मान से उन्हें नवाज़ा। सम्मान समारोह के बाद दोनों नेताओं के बीच एक आधिकारिक बैठक भी हुई जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।
यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान
सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह भारत की संस्कृति, भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’ की भावना का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और साइप्रस के बीच दोस्ती और साझेदारी का प्रतीक है। यह शांति, सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#WATCH | Nicosia: President of Cyprus, Nikos Christodoulides awards Prime Minister Narendra Modi with Grand Cross of the Order of Makarios III, the highest honour in Cyprus.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/a5eqebCyoR
— ANI (@ANI) June 16, 2025
पीएम मोदी ने कहा, “मैं यह सम्मान अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ का प्रतीक है। मैं इसे एक जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं और विश्वास करता हूं कि भारत और साइप्रस की साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत होगी।” प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर न सिर्फ आपसी विकास को बढ़ाएंगे, बल्कि दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए भी मिलकर काम करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...