Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi झूठे सपने दिखाकर कर रहे हैं ठगी का व्यापार : Rahul Gandhi

February 15, 2024

PM Modi झूठे सपने दिखाकर कर रहे हैं ठगी का व्यापार : Rahul Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह झूठ बोलते हैं और देशवासियों को झूठे सपने दिखाकर वोट के लिए ठगी का व्यापार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी आज देश की जनता को गुमराह करने के लिए गारंटी की बात करते हैं, लेकिन सच यह है कि उन्होंने पहले जिन गारंटियों की बात की थी वह सब झूठ साबित हुई और उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी‘ ‘नई गारंटियों‘’ से पहले ‘‘पुरानी गारंटियों‘’ का हिसाब करो। दस सालों से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं। भाजपा सरकार मतलब झूठ और अन्याय की गारंटी, देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।‘‘ कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो भी गारंटी दी वह झूठ साबित हुई है।

राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘दो करोड़ नौकरी हर साल की गारंटी-झूठ, किसान की आय दोगुनी करने की गारंटी-झूठ, काला धन वापस लाने की गारंटी- झूठ, महंगाई कम करने की गारंटी-झूठ, हर खाते में 15 लाख रुपए की गारंटी-झूठ, महिला सुरक्षा और सम्मान की गारंटी – झूठ, 100 स्मार्ट सिटी बनाने की गारंटी-झूठ, रुपए को मजबूत करने की गारंटी-झूठ, चीन को लाल आंख दिखाने की गारंटी – झूठ, न खाऊंगा, न खाने दूंगा की गारंटी-झूठ‘‘।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें