Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने UAE के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा- अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई

October 24, 2024

PM Modi ने UAE के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा- अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई

नई दिल्ली: रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। उन्होंने एक पोस्ट कर इस मुलाकात तस्वीरें शेयर कीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर मुझे खुशी हुई।

ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समिट का आयोजन कजान में हो रहा है। इसमें विभिन्न देशों के नेता वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इस समिट में भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मुलाकात के दौरान, व्यापार, निवेश और सामरिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत और यूएई के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं और यह मुलाकात इन संबंधों को और गहरा करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने चर्चा के दौरान एक बार फिर से रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति के समक्ष कहा कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए। शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का भारत पूरी तरह समर्थन करता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने शानदार आतिथ्य के लिए रूस के राष्ट्रपति का आभार भी व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें