Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी NSA से मिले PM Modi- डिफेंस, टेक्नोलॉजी व सुरक्षा पर हुई बात

PM Modi met US NSA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को यहां अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की। मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए बुधवार शाम अमेरिकी की राजधानी पहुंचे। वाल्ट्ज के साथ यह बैठक दिन की उनकी (प्रधानमंत्री की) पहली बैठक थी। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे।

एनएसए माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ मुलाकात अच्छी रही। वाल्ट्ज भारते के मित्र हैं। उन्होंने कहा कि वाल्ट्ज से मुलाकात के दौरान डिफैंस, टैक्नोलॉजी और सुरक्षा पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान अमरीका के साथ एआई व सैमीकंडक्टर में सहयोग की उम्मीद जताई गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाऊस पहुंचने के बाद मोदी ने बुधवार को अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘इस पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर उन्हें बधाई दी। भारत-अमरीका मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।’

मोदी से मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही गबार्ड ने ट्रंप की मौजूदगी में राष्ट्रीय खुफिया विभाग की 8वीं निदेशक के रूप में पद की शपथ ली। इन मुलाकातों से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ ब्लेयर हाऊस में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एलन मस्क के साथ उनके 3 बच्चे भी थे।

मस्क के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मस्क के साथ बैठक बहुत अच्छी रही। सुधार को और आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई। अंतरिक्ष, तकनीक व इनोवेशन पर चर्चा हुई।

Exit mobile version