Site icon Dainik Savera Times

Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर मिले PM मोदी, X पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये बड़ी बात

PM Modi Meet Vaibhav Suryavanshi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना एयरपोर्ट पर IPL सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मिले। इस दौरान वहां 14 साल के इस खिलाड़ी का परिवार भी मौजूद था। मोदी ने वैभव से मिलने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई। वैभव के साथ के माता पिता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

 

 

14 वर्षीय वैभव ने आईपीएल 2025 में तहलका मचाया

14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था।

प्रधानमंत्री की मुलाकात युवाओं के लिए संदेश

प्रधानमंत्री की यह मुलाकात केवल एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि यह देश के युवाओं को प्रोत्साहन देने का प्रतीक थी। यह संदेश देती है कि अगर कोई युवा अपने जुनून और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ता है, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और समर्थन मिलना तय है।

Exit mobile version