Site icon Dainik Savera Times

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर PM Modi सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Former PM Chandrashekhar

 Former PM Chandrashekhar: लखनऊ: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक नेताओं ने इस अवसर पर उन्हें याद किया। इन नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चंद्रशेखर जी के राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समानता और जन कल्याण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा देश के हित को प्राथमिकता दी। सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव याद रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “शोषितों और वंचितों के सशक्त प्रतिनिधि, लोकप्रिय राजनेता और राष्ट्रवादी विचारक, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय और जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा,

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया।

चंद्रशेखर जी के पुत्र नीरज शेखर ने अपने पिता को याद करते हुए एक्स पर लिखा

दृढ़ संकल्प, अपार साहस और अटल ईमानदारी के प्रतीक, पूज्यनीय पिता श्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि उनके विचार, कर्मठता और निस्वार्थ सेवाभाव आज भी सभी को प्रेरित करते हैं, और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने एक्स पर लिखा कि

भारतीय राजनीति में अपनी स्पष्टता और निर्भीकता के लिए जाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन मूल्य आधारित राजनीति के प्रति समर्पित रहा है, जो हमें सत्य, साहस और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। वे सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक रहे हैं और पिछड़े तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Exit mobile version