नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चार देशों की यात्रा पर हैं, जिनमें साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया शामिल हैं। इस दौरान वह कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं से मिल रहे हैं और विभिन्न वैश्विक मंचों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस शहर में आयोजित 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। यह सम्मेलन दुनियाभर के प्रमुख देशों के नेताओं की एक अहम बैठक है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

PM मार्क कार्नी ने PM मोदी का स्वागत किया
कनाडा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने किया। इसके बाद मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की, जिनमें शामिल हैं…
-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
-मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम
-कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग
PM मोदी ने क्या कहा ?
सम्मेलन में भाग लेने पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “मैं जी-7 में भारत को आमंत्रित करने के लिए आपका बहुत आभारी हूं। 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आना और यहां के लोगों से जुड़ना मेरे लिए एक खुशी की बात है।”

भारत-कनाडा संबंधों में नया मोड़
जी-7 सम्मेलन के दौरान PM मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने आपसी संबंधों को मज़बूत करने के लिए नई उच्चायुक्तों की नियुक्ति पर सहमति जताई। यह कदम भारत और कनाडा के नागरिकों और व्यापार के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with French President Emmanuel Macron, on the sidelines of the G7 Summit in Kananaskis, Canada
The two leaders share a hug as they meet.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/oouB5PlG8W
— ANI (@ANI) June 17, 2025
हिंद-प्रशांत साझेदारी और आर्थिक सहयोग
बैठक में भारत-कनाडा के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, व्यापारिक संबंध, ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। कनाडा की यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अपनी यात्रा का अगला चरण शुरू करेंगे। जी-7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से भी मुलाकात की।

क्या कहा PM मोदी ने?
मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए लिखा “कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ व्यावहारिक और उपयोगी चर्चा हुई। भारत और जापान अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” प्रधानमंत्री मोदी की यह विदेश यात्रा भारत के लिए वैश्विक मंचों पर प्रतिनिधित्व करने और विभिन्न देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...