Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

March 23, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को भारत हमेशा याद रखेगा। ये महान लोग हैं जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया।” गौरतलब है कि भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें