Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने प्रयागराज में संगम तट पर पूजा की, कुंभ परियोजनाओं का उद्घाटन किया

December 13, 2024

PM मोदी ने प्रयागराज में संगम तट पर पूजा की, कुंभ परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे और संगम तट पर पूजा अर्चना की। संगम तट पर पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने 2025 के महाकुंभ के लिए सुविधाओं में सुधार और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देशय़ से 5,500 करोड़ रुपये की प्रमुख विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। प्रधानमंत्री मोदी की यात्र गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर एक औपचारिक पूजा और दर्शन के साथ शुरू हुई। पूजा से पहले मोदी ने नदी में नौकाविहार का आनंद लिया।

पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ इस वर्ष प्रयागराज में 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) तक आयोजित किया जाएगा। राम नाम बैंक’ के संयोजक प्रयागराज के आशुतोष के अनुसार, महाकुंभ मेला अनुष्ठानों का एक भव्य आयोजन है। त्रिवेणी संगम पर लाखों तीर्थयात्री इस पवित्र अनुष्ठान में भाग लेने के लिए एकत्रित होते हैं।

ऐसी मान्यता है कि पवित्र जल में डुबकी लगाने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है, खुद को और अपने पूर्वजों को पुनजर्न्म के चक्र से मुक्त कर अंतत? मोक्ष या आध्यात्मिक मुक्ति प्राप्त कर सकता है। आशुतोष ने कहा कि स्नान अनुष्ठान के अलावा, तीर्थयात्री पवित्र नदी के तट पर पूजा भी करते हैं और विभिन्न साधुओं और संतों के नेतृत्व में ज्ञनवर्धक प्रवचनों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें