Site icon Dainik Savera Times

पीएम मोदी ने एलन मस्क से फोन पर की बातचीत, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और प्रौद्योगिकी, नवाचार, और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने इन क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाओं पर विचार किया।

भारत अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी मजबूत करने को प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस साल फरवरी में वाशिंगटन डीसी में हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान किए गए विषयों पर भी चर्चा की गई।


विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की: पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैंने @elonmusk से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान चर्चा किए गए विषय भी शामिल थे। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर विचार किया। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इससे पहले, फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क ने वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में मुलाकात की थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी। इसके अलावा, वे उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्यमिता, और सुशासन में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार कर रहे थे।

Exit mobile version