नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम का 122वां एपिसोड था। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस एपिसोड में खास तौर पर आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है।”
‘ऑपरेशन सिंदूर‘ की वीरता को किया सलाम
उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष उल्लेख किया और भारतीय सेनाओं की वीरता की सराहना करते हुए कहा उन्होंने देश की सेना को शौर्य और बलिदान का प्रतीक बताया और सभी देशवासियों से सेना के इस साहसिक अभियान पर गर्व करने की अपील की।
मन की बात के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तान… pic.twitter.com/iRbsKiuvTd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
‘मन की बात‘ बना देश के संवाद का माध्यम
PM मोदी ने कहा कि मन की बात’ कार्यक्रम आज देश के कोने-कोने में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए सामाजिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और मानवता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं और आम लोगों से जुड़ते हैं।
राष्ट्रभक्ति और संकल्प का संदेश
इस बार के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, एकता और आतंक के खिलाफ दृढ़ संकल्प का संदेश दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख कर उन्होंने बताया कि कैसे देश की सेना और आम नागरिक एक साथ मिलकर देश की रक्षा में जुटे हैं।
‘ड्रोन दीदी‘ बनीं गांव की महिलाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “अब गांव की महिलाएं ड्रोन दीदी बनकर खेती में क्रांति ला रही हैं।” तेलंगाना के संगारेड्डी की महिलाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ये महिलाएं अब ड्रोन की मदद से 50 एकड़ खेत में दवा का छिड़काव कर रही हैं। जिन्हें कभी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वे अब ‘स्काई वॉरियर’ के नाम से जानी जा रही हैं।
‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज कई ऐसी महिलाएं हैं जो खेतों के साथ ही आसमान की ऊंचाइयों पर काम कर रही हैं, अब गांव की महिलाएं ड्रोन दीदी बनकर ड्रोन उड़ा रही है और उससे खेती में नई क्रांति ला रही हैं। तेलंगाना के संगारेड्डी में कुछ समय पहले… pic.twitter.com/qvzzp69GBb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
माओवादी क्षेत्र में पहली बार पहुंची बस
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि यह गांव पहले माओवादी हिंसा से प्रभावित था, लेकिन अब विकास की राह पर है। पहली बार जब वहां बस पहुंची, तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया।
‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव के लोग सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। यहां पहले कभी बस नहीं चल पाई थी क्योंकि ये गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था और जब पहली बार बस गांव पहुंची तो लोगों ने… pic.twitter.com/5ViElWGKG3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
गिर के जंगलों में शेरों की बढ़ती आबादी
पीएम मोदी ने बताया “गुजरात के गिर क्षेत्र में शेरों की संख्या बढ़कर 891 हो गई है।” पिछले 5 सालों में शेरों की संख्या में 217 की बढ़ोतरी हुई है। यह परिवर्तन स्थानीय लोगों के प्रयासों, तकनीक के इस्तेमाल और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के कारण संभव हुआ है।
‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 5 साल में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है। शेरों की ये संख्या बहुत उत्साहजनक है। 11 जिलों में 35 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में शेरों की जनगणना की गई, जिसके लिए टीमों ने 24 घंटे… pic.twitter.com/6wi6Fo3sHK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
माओवादी क्षेत्र दंतेवाड़ा में शिक्षा का उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिला, जो कभी माओवाद से प्रभावित था, अब शिक्षा के क्षेत्र में उदाहरण बन रहा है। 10वीं की परीक्षा में 95% सफलता दर के साथ दंतेवाड़ा शीर्ष स्थान पर रहा।
‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे जानकर बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे। 95% नतीजों के साथ यह जिला 10वीं के नतीजों में टॉप पर रहा… जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था वहां आज… pic.twitter.com/5EyQy4hYuf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति
इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल हुए शीर्ष नेता:
-गृहमंत्री अमित शाह
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और सभी NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठकर सुना और देश के विकास के लिए इन प्रेरक बातों को सराहा।

