Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM MODI ने नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान किए, कथावाचक जया किशोरी व मैथिली ठाकुर समेत कई लोगों को मिला सम्मान

March 8, 2024

PM MODI ने नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान किए, कथावाचक जया किशोरी व मैथिली ठाकुर समेत कई लोगों को मिला सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय सजर्क पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड) प्रदान किया। इस पुरस्कार की शुरुआत पहली बार की गई है। इस अवार्ड से मैथिली ठाकुर और जया किशोरी को भी सम्मानित किया गया है। ग्रीन चैंपियन श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और यात्र क्षेत्र के लिए कामिया जानी को पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रीय सजर्क पुरस्कार कथा वाचन, सामाजिक बदलाव, पर्यावरणीय संवहनीयता और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रयास है। इसका उद्देशय़ सकारात्मक बदलाव के लिए रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सजर्क पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे।

इसके बाद, वोटिंटग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल सजर्कों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय सजर्क सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया। बयान में कहा गया कि यह जबरदस्त सार्वजनिक जुड़ाव इस बात का प्रमाण है कि पुरस्कार वास्तव में लोगों की पसंद को प्रदर्शित करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें