मध्य प्रदेश डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने रोड शो किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग नजर आए जिनके हाथ में तिरंगा था। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद थे। रोड शो का समापन जंबूरी मैदान में हुआ जहां से प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर केंद्रित है। अब वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति को मजबूत करने और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के कई कदम उठाए जाएंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
मध्य प्रदेश ‘विरासत भी विकास भी’ के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। यहां कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण का भी अवसर मिलेगा। https://t.co/DHZRVxmyff
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2025
विरासत और विकास के मंत्र पर आगे बढ़ेगा MP
भोपाल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “मध्यप्रदेश ‘विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। यहां कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण का भी अवसर मिलेगा।”
#WATCH | Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi arrives at the Lokmata Devi Ahilyabai Mahila Sashaktikaran Mahasammelan in Bhopal to inaugurate and lay the foundation stone of multiple development projects.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/eOsbjbljND
— ANI (@ANI) May 31, 2025
डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे PM मोदी
इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देते हुए एक स्मारक डाक टिकट और 300 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेंगे। इस सिक्के पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर छपी होगी, जो उनके योगदान और स्मृति को सम्मानित करने का प्रतीक होगा।
राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी देंगे
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में विशेष योगदान देने वाली एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।
महिला सशक्तिकरण पर होगी गहन चर्चा
इस महासम्मेलन में देशभर से आईं महिलाएं भाग लेंगी और महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। यह कार्यक्रम भारत में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने के प्रयासों को दिशा देगा। भोपाल का यह कार्यक्रम न सिर्फ अहिल्याबाई होल्कर जैसी ऐतिहासिक महिला नेतृत्व को सम्मान देने का प्रयास है, बल्कि यह भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर बढ़ता एक सशक्त कदम भी है। प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति इस आयोजन को एक राष्ट्रीय महत्व का रूप देती है।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: A large number of women attend Lokmata Devi Ahilyabai Mahila Sashaktikaran Mahasammelan in Bhopal. Prime Minister Narendra Modi will participate in it and will inaugurate and lay the foundation stone of multiple development projects pic.twitter.com/X07AI5Qvzp
— ANI (@ANI) May 31, 2025
सिंदूरी साड़ियों में पहुंची महिलाओं का जोश
भोपाल में आज का दिन महिलाओं के लिए खास बन गया, जब बड़ी संख्या में सिंदूरी रंग की साड़ियां पहनकर महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचीं। महिलाएं पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद देने आई थीं। सम्मेलन में पहुंची महिलाओं ने सिंदूरी रंग की साड़ियों में एकजुट होकर यह संदेश दिया कि वे पीएम मोदी की योजनाओं और नीतियों से प्रेरित हैं। एक महिला ने बताया, “हम सुबह 6 बजे उठ गए और मोदी जी को सुनने के लिए तैयार हो गए।”

